बुधवार, 9 जून 2021

मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं

🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔

एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता भटक गया..😃

तभी उसने देखा, एक शेर उसकी तरफ आ रहा है..

कुत्ते की सांस रूक गई और मन ही मन सोचने लगा:- आज तो काम तमाम मेरा..! 😎

ये विचार आते ही उसने एक फार्मूला अपनाया.....👍

उसने सामने कुछ सूखी हड्डियां पड़ी देखी.. 😃

वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया और एक सूखी हड्डी को चूसते हुए शेर को सुनाने के लिए जोर जोर से बोलने लगा:-

 वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है,एक और मिल जाए तो आज पूरी दावत हो जायेगी.....! 😃
और जोर से डकार मारी..

 शेर सोच में पड़ गया..😃
उसने सोचा.... 
ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने मे ही भलाई है !😃

और शेर वहां से जान बचा के भाग गया..😃

पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा देख रहा था.. 😂

उसने सोचा ये अच्छा मौका है.... शेर को सारी कहानी बता देता हूं ..😎

शेर से दोस्ती भी हो जायेगी,और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी टल जाएगा......😎 

वो फटाफट शेर के पीछे भागा..😃

कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि ये जरूर कुछ गड़बड़ करेगा......😎

उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी, कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..😃

ये सुनकर शेर जोर से दहाड़ा -
चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़तम करता हूं..... 😎😎

और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर कुत्ते की तरफ चल दिया..😃

क्या आप बता सकते हैं कि कुत्ते ने दूसरा कौन सा फार्मूला अपनाया होगा❓🤔🤔

कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया... 😎

मगर फिर हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और मैनेजमेंट का एक और फार्मूला अपनाया..... 😃

और जोर जोर से बोलने लगा:-

इस बन्दर को भेजे एक घंटा हो गया..साला अभी तक एक शेर को फंसा कर नहीं ला सका......!😃

यह सुनते ही शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस भाग गया.... 😃

*शिक्षा 1-* मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं👍

*शिक्षा 2-* हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें क्योंकि यहीं जीवन की असली सफलता मिलेगी 👍

*शिक्षा 3-* आपकी ऊर्जा, समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस पास हैं, उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिए 😎

*व्यस्त रहिए, स्वस्थ रहिए*
😃😃😃

Bandana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें